| क्रम.सं. |
कार्य |
भारत सरकार की राजभाषा नीति, राजभाषा अधिनियम, 1963 तथा राजभाषा नियम, 1976 के अनुपालन हेतु 30
दिसम्बर, 1981 को हिन्दी प्रकोष्ठ की स्थापना बी.ओ.जी. संकल्प संख्या 37/81 के तहत की गई थी कक्ष के कार्य निम्नानुसार है :
| 1 |
संस्थान में राजभाषा नीति को लागू करना और राजभाषा अधिनियम, 1963 और नियम 1976 के प्रावधानों का अनुपालन करना। |
| 2 |
वर्ष 1985 में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (ओएलआईसी) का गठन किया गया, जो प्रत्येक तिमाही में बैठक कर नीतिगत मामलों पर निर्णय लेती है तथा संस्थान में राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करती है। तदनुसार, हिंदी प्रकोष्ठ अनुवर्ती कार्रवाई करता है। |
| 3 |
वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करना, संघ का सरकारी कामकाज हिंदी में करना, हिंदी दिवस/पखवाड़ा आयोजित करना, हिंदी के प्रयोग के संबंध में संस्थान की आंतरिक प्रगति रिपोर्ट की जाँच करना, तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना | |
| 4 |
वार्षिक रिपोर्ट, वार्षिक लेखा, विवरण पत्रिका, दीक्षांत समारोह से संबंधित अनुवाद कार्य तथा अन्य सभी परिपत्रों/आदेशों/आधिकारिक पत्राचार, विज्ञापन प्रेस विज्ञप्तियों का अनुवाद कार्य। |
| 5 |
'संपर्क' पाक्षिक समाचार बुलेटिन और 'जिज्ञासा' - हिंदी विज्ञान पत्रिका (वार्षिक) का प्रकाशन। |
| 6 |
प्रशिक्षण/कार्यशालाएँ/सेमिनार, आदि कार्य | |
| 7 |
कर्मचारियों को हिंदी में अपना आधिकारिक कार्य करने के लिए प्रेरित/प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी टाइपिंग (टंकण) /व्याख्यान/भाषा प्रशिक्षण/कार्यशालाओं का आयोजन करना। |
| 8 |
हिंदी में तकनीकी लेखन को बढ़ावा देने के लिए शोध छात्रो और संकाय के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी सेमिनार (संगोष्ठियों) / कार्यशालाओं का आयोजन करना। |
| 9 |
नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) की बैठकों में उपस्थित होना तथा मंत्रालय आदि जाना। |
| 10 |
कार्यालय को प्राप्त ई-मेल के प्रत्युत्तर देना। |
| 11 |
संस्थान में संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण के दौरान प्रश्नावली के लिए आंकड़े संकलित करके प्रश्नावली तैयार करना | |